Chhattisgarh | गन्ना किसानों को बड़ा फायदा, बोनस में कितना मिलेगा?

Spread the love

Chhattisgarh | Sugarcane farmers will benefit greatly, how much bonus will they receive?

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए बोनस की गणना का आधार 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े 31,022 किसानों को करीब 51.09 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों की भी अहम भूमिका बताई गई है।

भोरमदेव कारखाने के किसानों को 24.55 करोड़

कवर्धा के राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को करीब 24.55 करोड़ रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। इस कारखाने में कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी।

बोनस की गणना के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 329.05 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। बढ़ी हुई दर 425 रुपये में से FRP घटाने पर किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा।

चार कारखानों के किसानों को राहत

प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पिछले पेराई सत्र के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इसी आधार पर 31,022 किसानों को बोनस दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि बढ़ी हुई राशि से किसानों को खेती की लागत चुकाने, कृषि कार्य समय पर कराने और अगली फसल की तैयारी में मदद मिलेगी। फैसले से कबीरधाम जिले के गन्ना किसानों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *