Chhattisgarh | Big update on fertilizers! No need to panic.
रायपुर। खरीफ सीजन से पहले खाद को लेकर जो टेंशन चल रही थी, उस पर अब सरकार ने साफ कर दिया ह राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि पंजीकृत रकबे के हिसाब से हर किसान को समय पर खाद मिलेगा।
केंद्र ने छत्तीसगढ़ के लिए 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का टारगेट दिया है, जबकि अभी भी गोदामों में करीब 7.48 लाख मीट्रिक टन स्टॉक मौजूद है। सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सीधा एक्शन होगा। इसके लिए उड़नदस्ता टीम और निगरानी सिस्टम एक्टिव किया जा रहा है।
वहीं, वैश्विक तनाव के कारण खाद सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए किसानों को वैकल्पिक खाद जैविक, नैनो यूरिया और हरी खाद अपनाने की सलाह भी दी जा रही है।
