Chhattisgarh | अब सड़क बनते ही नहीं होगी खुदाई! PWD ने दिया बड़ा आदेश

Spread the love

Chhattisgarh: No more digging as roads are built! PWD issues major order

रायपुर. रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के शहरों में अब नई सड़क बनने के बाद बार-बार खुदाई नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण के दौरान ही नाली, अंडरग्राउंड केबल और पाइलाइन के लिए पहले से प्रावधान करें।

PWD सचिव मुकेश बंसल ने रायपुर में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि एक सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही उसे फिर खोद देना सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है। अब नगरीय निकायों के साथ तालमेल बनाकर पहले से पूरी प्लानिंग करनी होगी।

बैठक में बारिश से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही अधिकारियों को कहा गया कि जिन सड़कों की परफॉर्मेंस गारंटी है, वहां खराबी मिलने पर तुरंत ठेकेदार से मरम्मत कराई जाए।

PWD ने आने वाले 10 साल की जरूरत को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और नई परियोजनाओं की प्लानिंग करने को भी कहा है। शहर की सड़कों के किनारे सफाई, नालियों की सफाई और अवैध पोस्टर-बैनर हटाने पर भी सख्ती के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *