Chhattisgarh: Major attack on sand mafia! 4 trucks seized in Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और रेत परिवहन पर सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग लगातार दबिश दे रहा है।
इसी बीच रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद इलाके में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की टीम ने बड़ा अभियान चलाया। जांच के दौरान रायपुर के पिरदा और घिवरा इलाके में बिना वैध अनुमति के खनिज और रेत ले जा रहे 4 हाईवा पकड़े गए। इनमें 1 हाईवा चूनापत्थर और 3 हाईवा रेत से भरे थे।
टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों के पास वैध अभिवहन पास नहीं था। कार्रवाई के बाद हाईवा को विधानसभा और खरोरा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग का कहना है कि प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
