Chhattisgarh | दुर्ग को मॉडल जिला बनाने का मिशन

Spread the love

Chhattisgarh | Mission to make Durg a model district

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को अब मॉडल जिला बनाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों की हाई लेवल बैठक लेकर साफ कहा कि जनता के काम अब फाइलों में नहीं अटकने चाहिए।

बैठक में सुशासन तिहार के तहत मिले आवेदनों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तुरंत निपटाने के निर्देश दिए गए। बोरा ने साफ कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा समय पर मिलना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी है।

गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल व्यवस्था, जरूरत पड़ने पर टैंकर सप्लाई, बरसात से पहले नाला सफाई, अतिक्रमण हटाने और पीएम आवास के काम तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी बताया गया कि मनरेगा मजदूरों की करीब 30 करोड़ से ज्यादा लंबित मजदूरी अब जारी हो चुकी है और खातों में पैसा पहुंचना शुरू हो गया है।

महिलाओं के लिए “लखपति दीदी” मिशन, किसानों के लिए खाद-बीज की पारदर्शी व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और स्कूलों के आसपास नशे के कारोबार पर रोक जैसे मुद्दों पर भी सख्त निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *