Chhattisgarh | महिला आयोग समेत कई बोर्ड-निगमों में हुई बड़ी नियुक्तियां

Spread the love

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने लाल बत्ती की एक और सूची जारी कर दी है। सरकार ने कई निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां की हैं।

नई सूची में ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गौरीशंकर श्रीवास को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा राज्य अनुसूचित आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, शाकंभरी बोर्ड समेत कई संस्थाओं में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। सरकार की इस नई सूची को राजनीतिक और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *