May 15, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | चुनाव ड्यूटी में लगे दो शिक्षकों की मौत, सीएम ने जताया दु:ख, परिजनों को आर्थिक सहायता सहित सुविधा प्रदान करने का निर्देश

1 min read
Spread the love

Chhattisgarh | Death of two teachers while on election duty, CM expressed grief, directed to provide facilities including financial assistance to the families.

रायपुर। चुनाव ड्यूटी में लगे दो शिक्षकों के साथ हुए हादसे से शिक्षक जगत मर्माहत है। इधर मुख्यमंत्री ने भी हादसे का शिकार हुए शिक्षक के प्रति दुख जताया है। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि शासकीय नियमों के अनुरूप मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता समेत सभी सुविधा शीघ्र प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को दो हादसे में दो शिक्षकों की जान चली गयी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में लिखा है कि, अपने चुनाव दायित्व का निर्वहन कर लौट रहे बालोद जिले के तरौद माध्यमिक शाला के शिक्षक श्री खेलन सिंह पटेल के सड़क दुर्घटना में निधन का दुःखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। शासकीय नियमों के अनुरूप मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता समेत सभी सुविधा शीघ्र प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

दो शिक्षकों की गयी जान –

जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक जहां चुनाव ड्यूटी से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुए, वहीं इलेक्शन ट्रेनिंग से लौट रहे दूसरे शिक्षक के साथ हादसा हो गया। दुर्भाग्य की बात है कि दोनों शिक्षकों को मौके पर ही जान गंवाना पड़ गया। जानकारी के मुताबिक बालोद में चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक शिक्षक खेलन सिंह पटेल अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा चौक की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक खेलन सिंह पटेल माध्यमिक शाला तरौद में पदस्थ थे। चुनाव में उनकी ड्यूटी मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान केंद में लगी थी। चुनाव कार्य संपन्न कराने के बाद शाम करीब 7 बजे से वो जिला मुख्यालय लौटे। उसके बाद मतदान सामिग्री जमा कराते-कराते देर रात हो गयी।तड़के करीब 4 बजे वो मतदान सामिग्री जमाकर लौट रहे थे, इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

वहीं एक अन्य घटना बिलासपुर में हुई, प्रधान पाठक रामविलास कहार कोटा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खोगसरा में पदस्थ थे। चुनाव कार्य के मद्देनजर उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत शिक्षक को बोदरी चकरभाठा बिलासपुर में चुनाव प्रशिक्षण चल रहा था।शुक्रवार को भी वो चुनाव प्रशिक्षण के लिए बोदरी,चकरभाठा गये थे। शाम चार बजे चुनाव प्रशिक्षण के बाद वो वापस बिलासपुर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही शिक्षक की मृत्यु हो गयी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *