Chhattisgarh | दुर्ग में कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या… लूट का विरोध पड़ा भारी

Spread the love

Chhattisgarh: Congress leader brutally murdered in Durg… Protest against robbery proved costly

दुर्ग। दुर्ग में रविवार देर रात कांग्रेस नेता और ग्राम पंचायत के पंच प्रकाश सिंह कश्यप की लूट के दौरान हत्या कर दी गई। बाइक सवार 4 बदमाशों ने रास्ता रोककर पहले लूटपाट की कोशिश की, विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। आरोपी 4 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

घायल कांग्रेस नेता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस ने हत्या और लूट का केस दर्ज कर कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *