Chhattisgarh | CGPSC Mains begins, have you downloaded your admit card?
रायपुर। CGPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित होगी।
आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
06 जून को भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन-I और II, 08 जून को सामान्य अध्ययन-III और IV, जबकि 09 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा होगी।
यह परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
CGPSC ने साफ कर दिया है कि एडमिट कार्ड 25 मई को ही जारी कर दिए गए थे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से खुद प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को अलग से SMS या डाक के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
