Chhattisgarh | सावधान! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Spread the love

Chhattisgarh | Beware! Chhattisgarh will experience scorching heat for the next three days.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब खतरनाक मोड में पहुंच रही है। तापमान 43 डिग्री के पार जा चुका है और मौसम विभाग ने साफ अलर्ट दे दिया है 24 से 27 अप्रैल के बीच कई इलाकों में लू चलेगी।

दुर्ग में पारा 43.2°C तक पहुंच गया, जबकि रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव भी 42-43°C के बीच झुलस रहे हैं। आने वाले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है, यानी हालात और बिगड़ने वाले हैं।

मौसम पूरी तरह सूखा है, इसलिए गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा। दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।

किसानों के लिए भी चेतावनी है फसलों में नमी बनाए रखें, सुबह-शाम सिंचाई करें और पशुओं को धूप से बचाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *