Chhattisgarh and Durg Police take action, 5 more arrested, scam worth crores exposed
दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क को तोड़ते हुए अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा कर दिया है। पहले 6 आरोपी पकड़े गए थे, अब जांच आगे बढ़ी तो 5 और मास्टरमाइंड हाथ लगे हैं।
ये पूरा गिरोह गोवा, रायपुर, दुर्ग समेत कई राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा चला रहा था।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हु, गिरोह रोजाना 10 से 15 लाख रुपये का लेन-देन करता था, जबकि IPL के दौरान हर महीने 4-5 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार चलता था।
छापेमारी में 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल, 76 एटीएम कार्ड, 45 पासबुक और 2.70 लाख कैश बरामद हुआ है।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में लगी है और साफ चेतावनी दी है, सट्टा कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई होगी।
