Chhattisgarh | CM साय का बड़ा संदेश, पंचायत मजबूत तो विकास पक्का

Spread the love

Chhattisgarh: A strong Panchayat will ensure development, says CM Sai

रायपुर। पंचायती राज दिवस पर रायपुर में हुए बड़े सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ कर दिया। अब असली फोकस गांव पर है। उनका कहना है कि अगर पंचायत मजबूत होगी, तो ही देश विकसित बनेगा।

CM साय ने अपने पुराने अनुभव याद करते हुए बताया कि उन्होंने भी पंच-सरपंच से शुरुआत की थी, इसलिए गांव की जरूरत और जमीन की हकीकत को अच्छे से समझते हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को साफ निर्देश दिया कि योजनाओं का फायदा आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना ही असली काम है।

सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, सड़क, जल जीवन मिशन और डिजिटल सेवाएं गांवों तक तेजी से पहुंच रही हैं, लेकिन इसमें पंचायत की एक्टिव भूमिका सबसे जरूरी है।
साथ ही सुशासन तिहार, बिजली बिल माफी और मेगा हेल्थ कैंप जैसे कार्यक्रमों के जरिए सरकार सीधे गांव-गांव तक पहुंचने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *