Chhattisgarh | Amit Shah, 4 Chief Ministers and a masterplan to end Naxalism
जगदलपुर. अमित शाह 19 मई को जगदलपुर पहुंचने वाले हैं और इस दौरे को बस्तर के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है. हाईपावर बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ बैठेंगे, जहां सिर्फ सुरक्षा नहीं… बल्कि पूरे बस्तर का भविष्य तय करने वाला बड़ा प्लान तैयार होगा.
केंद्र सरकार का साफ टारगेट है 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की निर्णायक रणनीति. अब ‘रेड कॉरिडोर’ कहे जाने वाले बस्तर को ‘डेवलपमेंट कॉरिडोर’ बनाने की तैयारी है.
बैठक में सीमावर्ती जिलों में संयुक्त ऑपरेशन, ड्रोन निगरानी, रियल टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग, सड़क नेटवर्क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बड़े मुद्दों पर फैसला हो सकता है. सूत्रों की मानें तो ‘बस्तर 2.0’ का ब्लूप्रिंट भी इसी बैठक में लगभग फाइनल हो सकता है.
