Chhattisgarh | बॉयलर फटने के बाद लगी भीषण आग… पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

Chhattisgarh | A massive fire broke out after a boiler exploded… read the full story.

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 5 बजे प्लांट का बॉयलर अचानक फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के गांवों तक इसकी आवाज सुनाई दी और लोग दहशत में आ गए।

धमाके के कुछ ही मिनटों में प्लांट के अंदर भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार छा गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है।

राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि बॉयलर फटने की वजह क्या थी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *