Chhattisgarh | 1 करोड़ रिश्वत, हवाला कनेक्शन और ट्रेनी IPS पर गंभीर आरोप!

Spread the love

Chhattisgarh | 1 crore bribe, hawala connection and serious allegations against trainee IPS!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर CSP और ट्रेनी IPS राहुल बंसल मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। हरियाणा के एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ठगी के केस में कार्रवाई प्रभावित करने के लिए हवाला के जरिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई। मामले में CBI स्पेशल कोर्ट दिल्ली में परिवाद दायर किया गया है।

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि साइबर सेल के ASI और एक कॉन्स्टेबल के जरिए रिश्वत का सौदा हुआ। कोर्ट में व्हाट्सऐप चैट, ऑडियो क्लिप और अन्य दस्तावेज भी पेश किए गए हैं।

शिकायत में ट्रेनी IPS राहुल बंसल, ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को पक्षकार बनाया गया है। आरोप है कि रिश्वत हवाला नेटवर्क के जरिए पहुंचाई गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले CBI से FIR की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया।

CBI स्पेशल कोर्ट ने मामले में संबंधित पक्षों के साथ छत्तीसगढ़ के DGP को भी नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 को होगी।

फिलहाल ये आरोप न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं और इन पर अंतिम फैसला आना बाकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *