February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Mob lynching | प्रदेश में मॉब लिंचिंग का मामला, एक की मौत, भैंसों को ले जा रहें लोगों से मारपीट, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल

Spread the love

 

गौरेला। जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भैंसों को ले जा रहे कुछ लोगों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई में एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि मृतक के चार अन्य साथी घायल हो गए। उन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला गौरेला थाना इलाके के सालेगोरी गांव का है। यहां बीते रात मध्य प्रदेश के पांच लोग छत्तीसगढ़ के गौरेला क्षेत्र में आए थे और भैंस लेकर जा रहे थे। इनके साथ सलेगोरी गांव के 20 से 25 ग्रामीणों ने मारपीट की। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों की मारपीट से सूरज बंजारा की मौत हुई है। उसके अन्य साथियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कौन-कौन शामिल थे, यह पता लगाया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों को हिरासत में भी लिया गया है। उनके खिलाफ धारा 302 समेत अन्य मामले में कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वे भैंस को किस लिए लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि भैंस को क़त्लखाने ले जाया जा रहा था। जिन्हें हम लोगों ने पकड़ा था। जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतक सूरज बंजारा के दो साथियों को ग्रामीणों ने बंधक भी बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *