Cg Big News | पाइप बम में ब्लास्ट, एक जवान घायल, 4 जिंदा IED बरामद, डिफ्यूज करने की कोशिश जारी

Spread the love

 

दंतेवाड़ा। जिले मालेवाही थाना इलाके में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से 4 जिंदा IED भी बरामद किया है। मौके पर BDS की टीम भी मौजूद है जो IED डिफ्यूज करने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार बोदली और करियामेटा कैंप के बीच की है। यहां सुरक्षबलों को मुखबिर से नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। हालांकि उसे मामूली चोट आई है। कैंप से कुछ दूरी पर माओवादियों ने एक पाइप बम भी लगा रखा था। वह भी ब्लास्ट हुआ। हालांकि पाइप बम की चपेट में कोई भी जवान नहीं आए हैं। इधर इलाके की सर्चिंग करने के बाद जवानों ने मौके से 4 नग जिंदा IED बरामद किया है, जिसे BDS की टीम सुरक्षित डिफ्यूज करने की कोशिश कर रही है।

दंतेवाड़ा के SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने को बताया कि, दंतेवाड़ा से नारायणपुर तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस सड़क निर्माण काम में रोजाना जवान सुरक्षा देने के लिए कैंप से निकलते हैं। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने इलाके में IED प्लांट कर रखा हुआ था। ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *