Raipur Congress Protest | Congress protest on public issues, heavy police force outside the zone office
रायपुर, 8 सितंबर। शहर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस मंगलवार को सड़क पर उतर गई। शहर जिला और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोहबा बाजार स्थित निगम के जोन-8 कार्यालय का घेराव किया।
कांग्रेस का आरोप है कि जोन के कई वार्डों में सड़कें बदहाल हैं, घरों के निर्माण पर रोक लगी है और टैक्स के नाम पर वसूली की जा रही है। इसके अलावा बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
प्रदर्शन में कबीर नगर, सोंडोंगरी, नहरपार और वाल्मीकि नगर के नागरिक भी शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए जोन कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
मौके पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
