May 18, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING NEWS | वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को क्यों कहा आतंकवादी स्लीपर सेल, पढ़िए पूरी खबर….

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विकासखंड अंतर्गत बहीगांव में शुक्रवार को भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव, सांसद मोहन मण्डावी, विधायक नीलकंठ टेकाम समेत संगठन के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केदार कश्यप ने कांग्रेस की तुलना आतंकवादी संगठनों से करते हुए उनके कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताया है।

केदार कश्यप ने कहा- पूर्व सीएम भूपेश बघेल कहते हैं कि जमीनी स्तर पर हमारे कार्यकर्ता स्लीपर सेल का काम कर रहे हैं। केदार ने कहा कि स्लीपर सेल तो आतंकवादी संगठन में होते हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आतंकवादी संगठन के लोग हैं। यह हो भी सकता है, क्योंकि जो पार्टी अफजल गुरु को जी कह सकते है, उसके लिए आधी रात को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा सकती है। कश्मीर को भारत से अलग करने वाले अलगाववादी संगठनों का साथ दे सकती है, तो वह पार्टी आतंकवादी संगठनों के स्लीपर सेल को कांग्रेस का कार्यकर्ता भी बना सकती है। इसलिए ऐसे आतंकवादी व भ्रष्टाचारी तत्वों को छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश से उखाड़ फेंकना है।

इतना ही नहीं, केदार कश्यप ने कंग्रेस द्वारा अब तक प्रत्याशियों की घोषणा न करने पर कांग्रेस को खुली चुनौती दी है कि अगर राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी अगर चाहें तो बस्तर या कांकेर लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें भी यहां हार का ही सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *