रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर और बिलासपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष ने दोनों जिलों की सूची जारी की है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर की जिम्मेदारी फिर गिरीश दुबे को सौंपी गई है। इसी तरह बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की जिम्मेदारी विजय केशरवानी को सौंपी गई है।

