Big announcement by CM | 642 करोड़ सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर

Spread the love

Big announcement by CM | 642 crore transferred directly to women’s accounts

राजनांदगांव। राजनांदगांव के मोतीपुर में सुशासन तिहार के तहत बड़ा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी करते हुए 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए.

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने मंच से कई बड़ी विकास घोषणाएं भी कीं, जिसमें सड़क, बाईपास, सर्किट हाउस, खेल मैदान और महिला समूहों के लिए रेडी-टू-ईट योजना की वापसी शामिल है.

सीएम साय ने कहा कि सुशासन तिहार का मकसद जनता तक सीधी पहुंच और तुरंत समाधान है. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी.

इसके साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट सिस्टम से 400 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई, जिससे लोगों को घर बैठे सुविधा मिल सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *