MURDER BREAKING | BJP नेता की कनपटी पर मारी गोली, वारदात से दहल उठा इलाका, मौके पर पहुंची पुलिस, सियासी गलियारों में हड़कंप…!

Spread the love

 

पटना । बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जयंत मण्डल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेउर थाना के अंतर्गत तेज प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हाल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने राजू बाबा के कनपटी पर गोली मार दी। भाजपा नेता राजू बाबा का मौके पर मौत हो गयी।यह घटना लगभग सुबह के 6 बजे का है, जब राजू बाबा मॉर्निंग वॉक पर थे। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अभी दो दिन पहले ही राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा बीजेपी में शामिल हुए थे।

इस वारदात के साथ ही बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। करीब सप्ताहभर पहले ही बिहार चुनाव की तिथियों का ऐलान हुआ है, ऐसे में इस तरह की वारदात को सियासी हथकंडे से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *