September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

IAS TRANSFER | कई अपर कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का ताबदला, 13 नाम शामिल… LIST पढ़ें

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । राज्य सरकार ने कई अपर कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। जिन 13 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये गये हैं, उनमें ओपी सिंह को अपर कलेक्टर कबीरधाम से अपर कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है। वहीं, अजय कुमार अग्रवाल को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त संचालक को अपर प्रबंध संचालक मार्कफेड का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

वहीं, अरविंद कुमार पांडेय को संयुक्त कलेक्टर बलौदाबाजार से पाठ्य पुस्तक निगम का जीएम बनाया गया है। वहीं, निर्भय कुमार साहू को संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद से संयुक्त कलेक्टर रायपुर, शिम्मी नाहिद को प्राचार्य राजस्व प्रशिक्षण शाला बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर रायपुर, सूरज कुमार साहू को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद, भरोसाराम ठाकुर से कोयलीबेड़ा जनपद सीईओ से डिप्टी कलेक्टर कोरबा, वीरेंद्र लकड़ा को डिप्टी कलेक्टर कोरिया से अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर, दिलेराम डाहिरे को डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा से डिप्टी कलेक्टर कवर्धा, टेकराम महेश्वरी को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार, अरूण कुमार सोनकर को डिप्टी कलेक्टर कवर्धा से डिप्टी कलेक्टर कोरिया, संदीप ठाकुर को क्षेत्रीय उपायुक्त भू अर्जन बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर कवर्धा और वेदनाथ चंद्रवंशी को डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम से क्षेत्रीय उपायुक्त भू अभिलेश बिलासपुर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *