MUNGELI में बाढ़ का कहर | घर की छतों पर पूरी रात खड़े रहें सभी, SDRF की टीम ने एक ही परिवार के 11 समेत 23 लोगों का किया रेस्क्यू… छत्तीसगढ़ में बेक़ाबू हालत

Spread the love

 

मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के अमोरा गांव में बाढ़ में फंसे 23 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अमोरा में एक ही परिवार के 11 लोग तो दूसरे गांव के 12 लोग शामिल थे। इनमें 6 महिला, 4 बच्चे व 13 पुरुष शामिल हैं।

बता दे कि अभी भी एक और गांव के 6 लोगो को रेस्कयू किया जा रहा है। रायपुर से SDRF की टीम बचाव अभियान में जुटी है।
गौरतलब है कि बाढ़ का पानी गांव में आने से लोग घर की छतों पर पूरी रात खड़े थे। SDRF की टीम भी गांव पहुंच चुकी थी। लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन करना मुश्किल था।

वही, बाढ़ से लोगों का काफी नुकसान भी हुआ है। रेसक्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग 20-22 सालों बाद बाढ़ ने करवट ली है, इससे पहले करीब 1997-1998 में तखतपुर में पानी भरा हुआ था, लेकिन मंगलवार की घटना ने पिछले 2 दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हुई भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। छत्तीसगढ़ के निचले भाग में लोगों पर बाढ़ कहर बनकर टूटी है। बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में तबाही मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *