Chhattisgarh | सड़कों के काम में देरी पर अब होगी कार्रवाई!

Spread the love

Chhattisgarh: Action will now be taken against delays in road construction.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल और भवन निर्माण के कामों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को मंजूरी मिल चुकी निविदाओं के कार्यादेश जल्द जारी करने और काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग में आरआरपी और आरसीपीएलडब्ल्यूईए के तहत बन रही सड़कों और पुलों की प्रगति की समीक्षा की गई। सचिव ने निर्माण और सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर काम तेज करने को कहा। उन्होंने काम में लगातार देरी करने वाले ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त करने के निर्देश भी दिए।

सड़कों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक-स्पॉट्स को खत्म करने के लिए आरटीओ और एसपी कार्यालयों के साथ मिलकर काम करने को कहा गया। इसके अलावा सीआईआरएफ और नाबार्ड से सहायता प्राप्त परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई।

सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों के लंबित बिलों की जानकारी एक सप्ताह में देने और वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के सभी बिलों का भुगतान दिसंबर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड विजिट करने और निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। साथ ही जून 2027 से पहले मरम्मत किए जा सकने वाले सड़कों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *