Chhattisgarh | Scholarship exam date changed, now exam will be held on this day!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 की तारीख बदल दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संशोधित अधिसूचना जारी कर परीक्षा की नई तारीख 3 जनवरी 2027 तय की है।
पहले यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होनी थी। लेकिन अब परीक्षार्थियों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। परीक्षा रविवार, 3 जनवरी 2027 को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2026 को किया जा रहा है। इसी वजह से राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।
मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित तारीख की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा के आयोजन को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
ऐसे में जो विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी योजना नई तारीख के अनुसार बनाएं। परीक्षा केंद्रों और अन्य जरूरी जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना पर नजर रखें।
