Chhattisgarh | अहिवारा विधायक को अंतिम विदाई, भावुक हुए CM साय

Spread the love

Chhattisgarh: Ahiwara MLA given final farewell, CM Sai gets emotional

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अहिवारा विधायक स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उनके गृह ग्राम भेंडरा में अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बालोद जिले के भेंडरा पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना क्षेत्र की जनता के साथ-साथ उनके लिए भी बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधायक के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंधों को याद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *