Chhattisgarh | अभनपुर में स्मृति ईरानी के साथ CM साय, जानिए क्या बोले

Spread the love

Chhattisgarh | CM meets Smriti Irani in Abhanpur, find out what he said

रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी सुनी। इस दौरान सीएम साय ने कार्यक्रम को देश के आम लोगों की प्रतिभा और मेहनत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बताया।

छत्तीसगढ़ का भी हुआ जिक्र

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए समाज, पर्यावरण, संस्कृति, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के प्रयास देशभर तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और नवाचारों का उल्लेख प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

सीएम ने बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम, कोरिया जिले के जल संरक्षण के पांच प्रतिशत मॉडल और ‘हर घर मुनगा’ जैसे प्रयासों का जिक्र किया। उनके मुताबिक, इन पहलों से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है।

लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने, ‘वोकल फॉर लोकल’, खादी, जल संरक्षण, ई-संजीवनी, आधुनिक अनुसंधान और अंगदान जैसे विषयों पर बात की। उन्होंने सामाजिक एकता और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में विकसित छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका है। इसके लिए जनभागीदारी, नवाचार और जिम्मेदारी से काम करना जरूरी है।

कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *