Chhattisgarh | राष्ट्रपति के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज

Spread the love

Chhattisgarh | Preparations in full swing ahead of President’s visit

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 से 23 अक्टूबर तक प्रस्तावित दौरे में राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर जाएंगी। इसे लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। राष्ट्रपति के पूरे प्रवास की तैयारियों के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

राष्ट्रपति के रायपुर में लोकभवन और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रस्ताव है। वहीं जगदलपुर के लालबाग ग्राउंड में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में भी उनके शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्य सचिव ने रायपुर और बस्तर के कलेक्टरों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर और मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा, कारकेड और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई है।

राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले अतिथियों के ठहरने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर मंच, बैकड्रॉप, साउंड-लाइट, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *