Chhattisgarh: Major flood rescue! 49,000 people safe
रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ के बीच सरकार ने बड़े स्तर पर राहत-बचाव अभियान चलाया। अब तक 49,793 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
प्रदेश में 152 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां करीब 11,945 लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था है। सुकमा और बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, अकेले सुकमा में 40 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया।
बाढ़ में 15 लोगों की मौत, 1,220 से ज्यादा पशुधन की हानि और 10 हजार से ज्यादा मकानों को नुकसान हुआ है। सरकार ने अब तक ₹2.16 करोड़ से ज्यादा की राहत राशि स्वीकृत और वितरित की है। बाकी नुकसान का आकलन कर जल्द सहायता देने के निर्देश हैं।
