Chhattisgarh | बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, मांग सुनते ही दिए बड़े निर्देश

Spread the love

Chhattisgarh | Education Minister reached among the children, gave important instructions after listening to their demands.

रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों के बीच अचानक शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों से पढ़ाई, परीक्षा और स्कूल की जरूरतों पर सीधे बातचीत की।

बच्चों ने स्कूल में प्रार्थना शेड और मंच की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण के निर्देश दिए।

इसके अलावा सेलूद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में साइकिल स्टैंड, बाउंड्रीवाल और वॉलीबॉल ग्राउंड बनाने की घोषणा की गई। मंत्री ने बच्चों को पढ़ाई के साथ AI और नई तकनीक सीखने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *