Chhattisgarh | State Cabinet today! Big decision on electricity bill?
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में बिजली बिल से जुड़े मुद्दे पर बड़ा फैसला होने की संभावना है। बिजली बिल को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है, ऐसे में कैबिनेट के फैसले पर सबकी नजर है।
इसके अलावा महतारी वंदन योजना में नए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर भी चर्चा और फैसला संभव है। अगर सरकार पोर्टल खोलने का निर्णय लेती है तो योजना से बाहर रह गई महिलाओं को नया मौका मिल सकता है।
धान खरीदी की तैयारियों पर भी चर्चा
कैबिनेट बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी की तैयारियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। संबंधित विभागों की ओर से धान खरीदी को लेकर की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मंत्रिपरिषद के सामने रखी जा सकती है।
इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त को हुई थी। अब बुधवार की बैठक में बिजली बिल, महतारी वंदन और धान खरीदी जैसे मुद्दों पर होने वाले फैसलों पर प्रदेश की नजर रहेगी।
