Warning: Undefined variable $attachment_id in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-content/plugins/open-graph-protocol-framework/lib/core/class-open-graph-protocol-meta.php on line 89

Chhattisgarh | गोवर्धन पूजा पर CM साय ने दिया खास संदेश!

Spread the love

Chhattisgarh | CM Sai gave a special message on Govardhan Puja!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा और पारंपरिक गौरा-गौरी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और गौवंश के प्रति सम्मान जताने का अवसर भी है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और मिल-जुलकर रहने की सीख देती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का गौरा-गौरी पर्व प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पर्व लोकआस्था के साथ सामाजिक एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से प्रदेश के खेत-खलिहान धन-धान्य से भरे रहें। किसानों के जीवन में समृद्धि आए और हर परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज को एकजुट करने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *