Chhattisgarh | ड्यूटी से गायब रहने वाले आरक्षक पर बड़ी कार्रवाई

Spread the love

Chhattisgarh: Major action taken against constable who was missing from duty

बिलासपुर। 54 दिन तक बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले आरक्षक दिनेश प्रधान पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का अंतिम दंडादेश जारी कर दिया है।

आरक्षक दिनेश प्रधान अलग-अलग समय में कुल 54 दिन बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिर रहा था। विभागीय जांच में दोनों आरोप साबित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरक्षक को अपने पूरे सेवाकाल में सुधार के कई मौके दिए गए थे। उसे 51 बार एलआर-24 भी किया गया था, जबकि उसके खिलाफ पहले से छोटी और बड़ी सजाएं भी दर्ज थीं।

अब एसएसपी के आदेश के बाद उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। साथ ही 54 दिनों की गैरहाजिरी को नो वर्क नो पे के तहत निराकृत किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *