Uttam Jaiswal Resignation | A major blow to the Chhattisgarh Aam Aadmi Party organization
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के संगठन को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी को भेज दिया है।
उत्तम जायसवाल ने इस्तीफे में पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया, लेकिन अब उन्हें पार्टी में अपने उद्देश्य की पूर्ति होती नहीं दिख रही।
उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और अपमान का आरोप भी लगाया। जायसवाल का कहना है कि चुनाव के बाद भी पार्टी की कार्यप्रणाली में अपेक्षित बदलाव नहीं आया।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद छत्तीसगढ़ को लेकर पार्टी का स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आने की बात भी उन्होंने कही।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उत्तम जायसवाल के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ AAP में क्या कुछ और बदलाव देखने को मिलेंगे? पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद तस्वीर और साफ होगी।
