Chhattisgarh Missing Boy | 10 साल का मासूम 40 घंटे से लापता… परिवार बेहाल

Spread the love

Chhattisgarh Missing Boy | 10-year-old boy missing for 40 hours… family in distress

धमतरी। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से 10 साल का मासूम निकेतन साहू पिछले 40 घंटे से लापता है। चौथी कक्षा में पढ़ने वाला निकेतन मंगलवार शाम घर से निकला था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है और लोगों से अपील की है कि निकेतन के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *