Chhattisgarh | IPS Ankit Garg gets additional charge of FSL
रायपुर. रायपुर में फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को लेकर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। वरिष्ठ IPS अधिकारी अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। अब वे PHQ की जिम्मेदारियों के साथ-साथ FSL का कामकाज भी संभालेंगे।
सरकार के आदेश के मुताबिक, रिटायर्ड IG एस.सी. द्विवेदी को FSL संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रदेश में हत्या, साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध, डीएनए, फिंगरप्रिंट, नार्कोटिक्स और विस्फोटक मामलों की वैज्ञानिक जांच का जिम्मा FSL पर है। ऐसे में अंकित गर्ग की नियुक्ति को फॉरेंसिक सिस्टम को और तेज और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद लंबित जांचों और आधुनिक फॉरेंसिक व्यवस्था को कितनी रफ्तार मिलती है।
