Chhattisgarh | कई जिलों में बारिश शुरू, अगले 48 घंटे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Spread the love

Chhattisgarh: Rainfall begins in several districts, heavy rain and thunderstorm alert for next 48 hours

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। प्रदेश में मानसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रायपुर में सुबह से ही आसमान पर बादलों का कब्जा है। कई इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलानी शुरू कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।

आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रायगढ़ जैसे जिले, जहां कुछ दिन पहले पारा 40 डिग्री के पार था, वहां भी मौसम बदल गया है और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद अब लगातार बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे किसानों से लेकर आम लोगों तक सभी को राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *