Chhattisgarh | Big administrative decision in Chhattisgarh!
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आदेश के साथ ही सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना भी तय कर दी गई है।
इस सूची में महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, बालोद और रायगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। प्रमोशन के बाद कई अफसर दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रमोशन पाने वाले प्रमुख अधिकारी
भवानी शंकर साव – बिलासपुर
मुकेश कुमार बजाज – धमतरी
सालिक राम गुप्ता – बिलासपुर
कृष्ण कुमार साहू – बेमेतरा
रिचा सिंह – जांजगीर-चांपा
शिल्पा भगत – रायगढ़
राकेश कुमार वर्मा – रायगढ़
प्रेमूलाल साहू – दुर्ग
प्रकाश सोनी – दुर्ग
आशुतोष शर्मा – कबीरधाम
अभिषेक राठौर – कोरबा
मीना साहू – रायपुर
सरकार के आदेश के बाद सभी अधिकारियों को जल्द नई पदस्थापना वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था और राजस्व प्रबंधन को और मजबूती मिलेगी।

