Chhattisgarh ED Raid | DMF घोटाले की जांच में रायपुर समेत कई जिलों में छापेमारी

Spread the love

Chhattisgarh ED Raid: Raids in several districts including Raipur in the DMF scam investigation

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED की एंट्री से सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। मंगलवार सुबह रायपुर समेत कई जिलों में ED ने एक साथ दबिश देकर DMF (जिला खनिज न्यास) से जुड़े कथित घोटाले की जांच तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में करीब 9 ठिकाने ED के रडार पर हैं। इस कार्रवाई के बाद कई अहम दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

रायपुर के वल्लभ नगर स्थित कारोबारी शाश्वत लुणावत के घर भी ED की टीम सुबह से जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रही है। फिलहाल ED ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन पूरे प्रदेश की नजर इस कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *