Chhattisgarh | चरणदास महंत ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का किया ऐलान

Spread the love

Chhattisgarh | Charandas Mahant announced to bring a no-confidence motion

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मानसून सत्र से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा सरकार को जोरदार तरीके से घेरा जाएगा।

खैरागढ़ में मीडिया से चर्चा के दौरान महंत ने कहा कि कांग्रेस इस बार सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) लाने की तैयारी में है। उन्होंने कहा, “बहुत हो गया, ढाई साल का समय काफी होता है। अब सरकार को जवाब देना होगा।”

13 जुलाई से 17 जुलाई तक चलने वाले विधानसभा मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस जहां सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना रही है, वहीं सत्र के हंगामेदार रहने के आसार भी बढ़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *