राहुल गांधी का रायपुर दौरा तय | कांग्रेस अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करेंगे मार्गदर्शन

Spread the love

Rahul Gandhi’s Raipur visit fixed

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू होने जा रहा है। संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए रायपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस शिविर में शामिल होंगे और पदाधिकारियों को सीधा मार्गदर्शन देंगे।

21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर के चांदी मोड़ स्थित अशुतोष अलका अग्रवाल मंगल भवन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। इसे आगामी चुनावों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर सभी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य बताई है। पत्र में कहा गया है कि संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के जरिए संगठन संचालन, रणनीति और नेतृत्व कौशल की जानकारी दी जाएगी।

केसी वेणुगोपाल ने पत्र में बताया कि इससे पहले 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मार्गदर्शन दिया था।

अब रायपुर में होने वाले 10 दिवसीय शिविर में राहुल गांधी ने भी अपनी सहमति दे दी है और वे किसी एक दिन शामिल होकर पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *