Chhattisgarh | 17 crore ITC scam! CGST takes major action, businessman arrested
रायपुर। रायपुर में सेंट्रल जीएसटी ने बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक चंदेल की कंपनी मेरिडियन स्टील्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड पर बिना असली माल की खरीद-बिक्री के फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों का टैक्स लाभ लेने का आरोप है।
विभाग का दावा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 17.13 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी ITC लिया गया। इसमें 15.14 करोड़ रुपये फर्जी फर्मों के बिलों से और लगभग 1.98 करोड़ रुपये अतिरिक्त टैक्स लाभ से जुड़े हैं।
जांच के दौरान दस्तावेज जब्त किए गए और कारोबारी का बयान भी दर्ज किया गया, जिसमें उसने DRC-03 के तहत 19.98 लाख रुपये जमा करने की बात स्वीकार की है।
अधिकारियों के अनुसार, कई संबंधित फर्मों के GST रजिस्ट्रेशन पहले ही रद्द हो चुके थे, जिससे यह पूरा मामला फर्जी बिलिंग और संगठित कर चोरी की ओर इशारा करता है।
