Chhattisgarh | क्या होंगे नए फैसले? पूरे प्रदेश की नजर मंत्रालय पर

Spread the love

Chhattisgarh | What will be the new decisions? The entire state is keeping an eye on the ministry.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी मीडिया को देंगे।

कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले 26 मई को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए थे।

पिछली बैठक में राज्य के विभागों में जमा स्क्रैप और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के लिए MSTC के साथ अनुबंध तीन साल बढ़ाने का फैसला किया गया था। वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने को भी मंजूरी मिली थी।

इसके अलावा डामर (बिटुमिन) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए ठेकेदारों को सीमित राहत देने का फैसला भी लिया गया था। अब 9 जून की बैठक में सरकार कौन से नए फैसले लेती है, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *