CBSE Revaluation 2026 | CBSE makes a big claim! 1.5 million hits in 2 minutes of re-evaluation portal opening
रायपुर डेस्क। CBSE 12वीं के री-इवैल्यूएशन फॉर्म शुरू होते ही बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। देशभर के हजारों छात्र पोर्टल पर आवेदन करने पहुंचे, लेकिन कई लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच CBSE ने दावा किया है कि उसके पोर्टल को हैक करने की बड़ी कोशिश की गई।
बोर्ड के मुताबिक यह एक DoS (डिनायल ऑफ सर्विस) अटैक था। सिर्फ 2 मिनट के भीतर वेबसाइट पर 15 लाख से ज्यादा हिट्स आए और 1 लाख से अधिक बार जरूरी फाइलों तक पहुंचने की कोशिश की गई। इससे सर्वर पर अचानक भारी दबाव बढ़ गया।
हालांकि CBSE का कहना है कि साइबर हमले के बावजूद सिस्टम पूरी तरह बंद नहीं हुआ। बोर्ड के अनुसार पोर्टल एक समय में 8 हजार से ज्यादा यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है और 2 जून को दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन भी कर चुके हैं।
CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है। बोर्ड का कहना है कि स्टूडेंट्स के फीडबैक के आधार पर पोर्टल को और बेहतर बनाया गया है और लॉग-इन सेशन टाइम भी बढ़ा दिया गया है ताकि आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।
