Chhattisgarh | सड़क में ढिलाई… ठेकेदार पर गिरी गाज!

Spread the love

Chhattisgarh | Laxity in road construction… contractor in trouble!

कांकेर। छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल और सरकारी भवनों के काम में लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। कांकेर दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने साफ कह दिया-काम में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

नरहरपुर कॉलेज भवन का काम सुस्त मिलने पर ठेकेदार को तुरंत नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए गए। इतना ही नहीं, घटिया काम करने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी, डिग्रेड और जरूरत पड़ने पर टर्मिनेशन तक की चेतावनी दी गई है। बारिश से पहले सड़क मरम्मत, पुलों पर रेलिंग-रिफ्लेक्टर और अधूरे प्रोजेक्ट्स को फास्ट ट्रैक पर पूरा करने के सख्त आदेश भी जारी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *