Breaking News | NEET 2026 रद्द…

Spread the love

Breaking News | NEET 2026 cancelled…

नई दिल्ली। National Testing Agency ने लाखों छात्रों को झटका देते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. पेपर लीक के आरोपों के बाद केंद्र की मंजूरी से यह बड़ा फैसला लिया गया. अब पूरे मामले की जांच Central Bureau of Investigation करेगी.

बताया जा रहा है कि अब तक 45 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. 3 मई को हुई परीक्षा में देशभर से 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. दावा है कि हजारों रुपये लेकर WhatsApp और Telegram के जरिए सवाल लीक किए गए और सैकड़ों नंबर के सवाल पेपर से मैच हुए.

NTA ने साफ किया है कि दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा, पुराने सेंटर ही रहेंगे और फीस भी वापस की जाएगी. अब लाखों छात्रों की नजर नई परीक्षा तारीख पर टिक गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *