Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 175 डॉक्टर भर्ती

Spread the love

Chhattisgarh | 175 doctor recruitment in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी का इंतजार कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए अब बड़े स्तर पर भर्ती शुरू करने जा रही है। दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी-जशपुर में खुलने वाले इन मेडिकल कॉलेजों में कुल 175 पदों पर संविदा भर्ती होगी।

इन पदों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट जैसी अहम पोस्ट शामिल हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख से लेकर 2.25 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी। इतना ही नहीं, फैकल्टी को प्राइवेट प्रैक्टिस की अनुमति भी मिलेगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर इस मौके का फायदा उठा सकें।

सरकार का मकसद उन इलाकों में डॉक्टरों की कमी खत्म करना है, जहां लंबे समय से बेहतर इलाज की जरूरत महसूस की जा रही थी। मेडिकल कॉलेजों की मान्यता के लिए NMC को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। ऐसे में मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए यह मौका बेहद खास माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *