World Red Cross Day | Mahakumbh of humanity in Raipur!
रायपुर। रायपुर आज मानवता के सबसे बड़े मंच का गवाह बनने जा रहा है। Indian Red Cross Society की छत्तीसगढ़ शाखा की ओर से World Red Cross Day पर ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है।
शासकीय मेडिकल कॉलेज के Atal Bihari Vajpayee Auditorium में होने वाले इस मेगा इवेंट में प्रदेशभर से 2000 से ज्यादा छात्र, स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम में रक्तदान, अंगदान, नशामुक्ति, महिला स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर युवाओं की दमदार प्रस्तुतियां होंगी। नाटक, समूह नृत्य, प्रहसन और कला के जरिए सेवा का संदेश दिया जाएगा।
राज्यपाल के संरक्षण में हो रहे इस आयोजन में बड़े मंत्री, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे। रायपुर आज सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि मानवता की राजधानी बनने जा रहा है।
