Chhattisgarh | CM ate with the workers!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के Vishnu Deo Sai का कबीरधाम दौरा आज चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया। Kabirdham के लोखान गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
निरीक्षण के बीच वहां काम कर रहीं महिला श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को दोपहर के भोजन का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने बिना औपचारिकता सीधे उनके बीच जमीन पर बैठकर बोरे बासी, आमा चटनी, भाजी और घर का बना खाना खाया। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
लेकिन यह सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं रहा। खाना खाते-खाते मुख्यमंत्री ने श्रमिक महिलाओं से सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया महतारी वंदन योजना, आवास योजना और दूसरी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, सब पूछा।
जब महिलाओं ने पहाड़ी इलाके में पानी की समस्या बताई, तो मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को बुलाकर 26 गांवों की पेयजल योजना जल्द शुरू करने के निर्देश दे दिए। जमीन पर बैठकर खाना और वहीं से फैसला… इस तस्वीर ने पूरे प्रदेश में नई चर्चा छेड़ दी है।
